ज़ायोनी शासन ने 2006 से ग़ज्ज़ा पट्टी का पूर्ण परिवेष्टन कर रखा है।
इस्राईल ने इस इलाक़े में ईंधन, खाद्य पदार्थ, दवाईयों और निर्माण सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।
फ़िलिस्तीनी सूचना केंद्र के अनुसार, घेराबंदी का मुक़ाबला करने वाली जन समिति के प्रमुख जमाल ख़ज़री ने सोमवार को बताया कि ग़ज्ज़ा पट्टी में 250,000 से अधिक लोग बेरोज़गार हैं। इलाक़े की स्थिति बहुत चिंताजनक है, घेराबंदी का सबसे बुरा असर इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।
ख़ज़री ने अंतरराष्ट्रीय और इस्लामी संस्थाओं से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि उन्हें ग़ज्ज़ा के लोगों को एक भयानक त्रासदी से बचाने के लिए आगे आना चाहिए।